CCTV इंस्टॉलेशन में भ्रष्टाचार की आशंका, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र
झारखंड में CCTV इंस्टॉलेशन को लेकर संभावित भ्रष्टाचार का मामला अब राजनीतिक रूप से गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई है।
मरांडी ने अपने पत्र में कई महत्वपूर्ण जानकारी और सुझाव साझा करते हुए निविदा प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मामले में शामिल दोषी पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को आगाह करते हुए कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मामले की लपट सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंच सकती है। उन्होंने पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है ताकि जनता के पैसे का दुरुपयोग रोका जा सके।
