सात वर्षीय इशांक ने पालक स्ट्रेट पार कर रचा इतिहास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित, झारखंड का बढ़ाया मान
झारखंड के सात वर्षीय तैराक इशांक ने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे पालक स्ट्रेट को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अद्भुत उपलब्धि के बाद मुख्यमंत्री Hemant Soren ने इशांक से मुलाकात कर उसे बधाई दी और सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक की यह उपलब्धि पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और साहस अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा।
CCTV इंस्टॉलेशन में भ्रष्टाचार की आशंका, बाबूलाल मरांडी ने CM से कार्रवाई की मांग की
इशांक ने कठिन समुद्री परिस्थितियों के बीच पालक स्ट्रेट पार कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। खेल जगत में उसकी इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।
