technova 2025 st xaviers doranda

SXD में टेक्नोवा 2025: 20+ स्कूल, 40+ टीमें आईटी क्विज़ में होंगी शामिल.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

रांची, 26 नवंबर- सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा रांची में टेक्नोवा 2025 @ SXD का आयोजन 27 और 28 नवंबर को किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम तकनीक, नवाचार और डिजिटल सीख को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसमें आईटी प्रदर्शनी और इंटर-स्कूल आईटी क्विज़ मुख्य आकर्षण होंगे।

आईटी प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

कार्यक्रम की शुरुआत 27 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी। आईटी प्रदर्शनी का उद्घाटन शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री (कृषि एवं पशुपालन विभाग, झारखंड सरकार) द्वारा किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी प्रोजेक्ट्स और तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

इंटर-स्कूल आईटी क्विज़ कल

दूसरे दिन यानी 28 नवंबर को सुबह 10:30 बजे इंटर-स्कूल आईटी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे। नितिन मदन कुलकर्णी अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल, झारखंड।

इस क्विज़ में राज्यभर के 20 से अधिक विद्यालयों से 40 से अधिक टीमें भाग लेंगी। प्रतिभागी छात्र डिजिटल ज्ञान, तकनीकी समझ और आईटी स्किल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य

स्कूल प्रशासन के अनुसार टेक्नोवा 2025 का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करना, डिजिटल उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और इंटर-स्कूल स्तर पर आईटी आधारित प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीख को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *