NEET UG 2026, NEET Exam Cancelled

पेपर लीक ने डुबोया NEET! NTA ने परीक्षा दोबारा कराने का किया ऐलान

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर रोज़गार समाचार

NEET UG 2026 Exam Cancel: पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, दोबारा होगी परीक्षा

प्रमुख बातें

  • NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द की
  • 3 मई 2026 को हुई थी परीक्षा
  • पेपर लीक विवाद के बाद लिया गया फैसला
  • मामले की जांच अब CBI के पास
  • अब तक 45 लोग हिरासत में
  • नई परीक्षा तिथि जल्द होगी जारी

===================================

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। एजेंसी ने यह कदम पेपर लीक विवाद और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर उठाया है।

इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है। हालांकि NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

“घुसपैठ-मुक्त असम” पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

पेपर लीक विवाद के बाद बड़ा एक्शन

NTA द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया। एजेंसी ने बताया कि 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था।

इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट और इनपुट की समीक्षा की गई। जांच में पेपर लीक से जुड़े गंभीर संकेत मिलने के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

“13 महीने से इंतजार!” अब सरकार के खिलाफ मैदान में उतरे प्रशिक्षक

CBI कर रही जांच, 45 लोग हिरासत में

NEET पेपर लीक मामले में अब तक 45 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, कई राज्यों में छापेमारी चल रही है और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र किस स्तर पर लीक हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।

NTA ने क्या कहा?

NTA ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष एवं विश्वसनीय परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एजेंसी ने कहा कि NEET UG 2026 परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी।

साथ ही छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।

छात्रों में बढ़ी चिंता

परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों की तैयारी और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले छात्रों को बार-बार ऐसी व्यवस्थागत गड़बड़ियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें CBI जांच और नई परीक्षा तिथि पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *