हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 11 गंभीर घायल
झारखंड के हजारीबाग जिले से बड़ी खबर है। चौपारण थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रमुख बातें
-
हजारीबाग के चौपारण में भीषण सड़क हादसा।
-
दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत।
-
11 लोग गंभीर रूप से घायल।
-
सभी लोग गिरिडीह के बगोदर क्षेत्र के रहने वाले थे।
-
बनारस में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त सवारी वाहन में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो और सलैया गांव के निवासी थे। सभी लोग बनारस में एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी से तंग आए बाबूलाल, सरकार को लौटाया वाहन
दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।
