SIR ड्राफ्ट के बाद 63 लाख मतदाताओं को नोटिस, आयोग ने जारी किया अपडेट

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

SIR ड्राफ्ट सूची जारी: झारखंड में 2.21 करोड़ मतदाता शामिल, 63.24 लाख को मिलेगा सत्यापन नोटिस

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 6 अगस्त 2026 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने नया बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार, वर्तमान मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन में राज्य के 2,21,01,249 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, अब 63,24,116 मतदाताओं को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) स्तर से सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं की पहचान विभिन्न श्रेणियों के आधार पर की गई है।

JPSC-JSSC मामले में भाजपा का सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग दोहराई

निर्वाचन विभाग के अनुसार, 14,03,205 ऐसे मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है, इसलिए उनके सत्यापन के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

वहीं, 3,65,684 मतदाताओं को जनांकिकीय सम-प्रविष्टि (Demographic Similar Entries – DSE) के आधार पर सत्यापन के लिए नोटिस मिलेगा।

इसके अलावा, 45,55,227 मतदाता तार्किक विसंगति (Logical Anomaly) की श्रेणी में पाए गए हैं। इन मामलों में भी निर्वाचन पदाधिकारी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं द्वारा जमा किए गए इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी मतदाता की पात्रता को लेकर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) को संदेह होता है, तो संबंधित मतदाता को भी नोटिस जारी किया जा सकता है।

इसके साथ ही फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर भी नियमानुसार नोटिस जारी कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, फिलहाल ‘अन्य’ श्रेणी में ऐसे मतदाताओं की संख्या शून्य (0) दर्ज की गई है, हालांकि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक इसमें बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *