JPSC-JSSC मामले में भाजपा का सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग दोहराई

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर रोज़गार समाचार विधानसभा चुनाव

JPSC-JSSC भर्ती अनियमितताओं पर CBI जांच की मांग तेज, सदन में भाजपा का प्रतीकात्मक विरोध

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा के भीतर भी राजनीतिक विरोध देखने को मिला।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित तौर पर नौकरी बेचे जाने के विरोध में राज्य के छात्र पिछले दो सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि छात्रों की CBI जांच की मांग पर अनुशंसा करने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब तक मौन हैं।

इसी के विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन के भीतर मास्क पहनकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक राज्य सरकार JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली की CBI जांच की अनुशंसा नहीं करती, तब तक भाजपा का संघर्ष सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।

पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या, युवाओं को देंगे ठोस समाधान : हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के आरोपों और CBI जांच की मांग पर आधिकारिक निर्णय का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *