रांची संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अगले तीन दिनों तक इंडोर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेल शामिल हैं। खेल के पहले दिन कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे ने उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है, जो कि शारीरिक मेहनत से प्राप्त होता है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
इस अवसर पर उप-प्राचार्य, डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज परिसर में एक बेहतर वातावरण तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थी लाभ उठाते हुए खेल क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
पहले दिन का आनंद
पहले दिन के खेल में कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया। इस मौके पर कॉलेज के उप प्राचार्य (इवनिंग), डॉ. फादर अजय मिंज, एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर केनेडी सोरेंग, एसजे, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. राम मुर्मू, डॉ. धीरजमणि पाठक सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Related posts:
- रांची का संत जेवियर्स कॉलेज पूर्वोत्तर भारत में बेस्ट कॉलेज की श्रेणी में।
- संत ज़ेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने दी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई।
- “संत जेवियर्स कॉलेज में विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य और सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम”
- Stay Informed and Ahead with Our News Monitoring Service
