मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे, कुलसचिव डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग और बीएड विभाग के प्रमुख डॉ. फादर फ्लोरेंस पूर्ति ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के शतायु होने की शुभकामनाएं भी दीं।
शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी
इस अवसर पर, कॉलेज के प्राचार्य फादर एन. लकड़ा, एसजे ने मुख्यमंत्री को कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
पुस्तकों का भेंट
कॉलेज प्रबंधन के फादर फ्लोरेंस पूर्ति ने मुख्यमंत्री को अपनी संपादित किताब “रीओरिएनटेशन ऑफ हायर एजुकेशन एस एनविसंड इन एनईपी 2020” भेंट की। इसके साथ ही, डॉ. फादर केनेडी ने अपनी लिखित किताब “लर्न हाउ टू ग्रो मशरूम” भी सप्रेम भेंट की।
