रांची: अनुदान अपील प्रक्रिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी
रांची- राज्य के अनुदान से वंचित इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा विद्यालयों के लिए अपीलीय आवेदन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि आवेदन के दौरान विशेष सावधानी बरतें, ताकि अनुदान स्वीकृति में कोई बाधा न आए।
इन दस्तावेजों पर रखें खास ध्यान
निर्देशों के अनुसार, जिस कारण से अनुदान अस्वीकृत हुआ है, उसी संबंधित दस्तावेज को डाउनलोड कर लेटर पैड पर स्पष्ट उल्लेख के साथ अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही बंधक विलेख, उपयोगिता प्रमाण पत्र और शपथ पत्र को निर्धारित प्रारूप में सही तरीके से तैयार करना जरूरी बताया गया है।
स्वास्थ्य विभाग में ‘महाघोटाला’? BJP का हमला- मंत्री पर टेंडर खेल का आरोप
कमरों के मानक पर विशेष जोर
जिन संस्थानों का अनुदान कमरों की कमी या मानक के कारण अस्वीकृत हुआ है, उन्हें निर्धारित संख्या और आकार के अनुसार कमरों का विवरण लेटर पैड पर प्रमाणित कर अपलोड करना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कमरे निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।
जांच रिपोर्ट भी होगी अहम
जिन संस्थानों का अनुदान परिवाद (शिकायत) के कारण रुका हुआ है, उनके मामले की जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंप दी गई है।
संस्थानों को सलाह दी गई है कि जांच रिपोर्ट की प्रति प्राप्त कर उसे ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड करें।
पुराने लंबित मामलों के लिए भी मौका
जिन संस्थानों का अनुदान सत्र 2024-25 में रुका हुआ है, वे 2025-26 सत्र के साथ पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह उनके लिए अनुदान प्राप्त करने का एक नया अवसर माना जा रहा है।
अनुभवी लोगों से ही कराएं आवेदन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपीलीय आवेदन किसी अच्छे साइबर कैफे में और अनुभवी प्राचार्य या शिक्षक की देखरेख में ही किया जाए, ताकि तकनीकी त्रुटियों से बचा जा सके।
8 से 16 मई तक रांची में लगेगा विशेष कैंप
इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 8 मई से 16 मई तक सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा (रांची) में विशेष ऑनलाइन अपील कैंप आयोजित किया जाएगा।
- 9-10 मई: गुमला जिला
- 11 मई: सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा
- 16 मई तक: सभी जिलों के लिए नियमित सुविधा उपलब्ध
इच्छुक संस्थान निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
