रांची: नन्हे तैराक की बड़ी उपलब्धि से गौरवान्वित झारखंड
झारखंड के रांची निवासी 7 वर्षीय तैराक ईशांक सिंह ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। महज 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर की दूरी तय कर उन्होंने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
सेंट जेवियर डोरंडा बनाम लॉयोला जमशेदपुर के बीच रोमांचक फाइनल
घर पहुंचकर BJP नेताओं ने किया सम्मान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर ईशांक सिंह को सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग में ‘महाघोटाला’? BJP का हमला- मंत्री पर टेंडर खेल का आरोप
“उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है” – आदित्य साहू
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में समुद्र जैसे चुनौतीपूर्ण मार्ग को पार करना असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
ईशांक ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
तलाइमन्नार से धनुषकोडी तक तय किया सफर
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि ईशांक ने श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक का सफर तय करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने इसे झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया।
माता-पिता और कोच को भी बधाई
नेताओं ने इस उपलब्धि के लिए ईशांक के माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशभर के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
