रांची में RSS कार्यालय पर हमला! कौन है आरोपी?

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश! रांची में देर रात मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय को देर रात निशाना बनाने की कोशिश की गई। अज्ञात अपराधियों ने परिसर में दो लोगों ने संदिग्ध पेट्रोल बम फेंके, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

प्रमुख बातें
रांची के चुटिया स्थित RSS कार्यालय परिसर में देर रात हमला करने की कोशिश
दो संदिग्ध पेट्रोल बम फेंके जाने की सूचना
एक बोतल में विस्फोट होने की चर्चा
पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों की भूमिका बताई
CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह और संजय सेठ समेत कई नेता पहुंचे

देर रात हुई वारदात
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। उस समय कार्यालय परिसर और आसपास का इलाका काफी शांत था। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधियों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतलें परिसर की ओर फेंकीं।
बताया जा रहा है कि फेंकी गई दो बोतलों में से एक में विस्फोट जैसी स्थिति बनी, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मुख्य भवन तक नहीं पहुंच पाईं बोतलें
रांची पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने सॉस (Sauce) की बोतलों में पेट्रोल भरकर उन्हें आरएसएस कार्यालय के अंदर फेंकने का प्रयास किया था। राहत की बात यह रही कि दोनों बोतलें मुख्य भवन तक नहीं पहुंच सकीं और बाउंड्री के पास ही गिर गईं।
इस वजह से कार्यालय को किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया।
इसके अलावा पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। जांच टीम इलाके में मौजूद अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्य भी जुटा रही है।

नेताओं ने भी लिया जायजा
घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत कई भाजपा नेता आरएसएस कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सभी एंगल से जांच
पुलिस फिलहाल इस घटना को एक सोची-समझी साजिश मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *