बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक
रांची– झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्षों की यात्रा केवल सरकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सहभागिता और राष्ट्रभक्ति की जीत है।
“झारखंड में बढ़ रही बेरोजगारी? आंकड़ों ने खोली रोजगार की असली तस्वीर”
विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर डिजिटल क्रांति तक, हर क्षेत्र में देश ने ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और विकसित भारत का संकल्प हर नागरिक का विश्वास बन चुका है।
महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा देने की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मातृत्व योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई फैसलों ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
“झारखंड सरकार फुल एक्शन मोड में, अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश”
नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत इच्छाशक्ति के साथ निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिससे देश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।
“सरकार की नई शिक्षा नीति पर भड़के शिक्षक, बोले- मरते दम तक संघर्ष करेंगे”
विकसित भारत के संकल्प पर जोर
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विकसित भारत का सपना और अधिक मजबूत होगा तथा देश वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
