CBSE 12th Result 2026 OUT: 85.20% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; यहां से तुरंत चेक करें रिजल्ट
प्रमुख बातें
- CBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट
- इस साल कुल 85.20% छात्र हुए पास
- लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा
- ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100%
- तिरुवनंतपुरम रीजन रहा देश में नंबर-1
- DigiLocker और UMANG App पर भी उपलब्ध मार्कशीट
================================
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अब CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस साल CBSE 12वीं परीक्षा में कुल 85.20 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। ऐसे में छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। यानी लड़कियां इस बार 6.73 फीसदी आगे रहीं।
वहीं ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट हासिल किया है।
चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो को नमन, राज्यपाल को दी गई प्रतिमा
तिरुवनंतपुरम बना देश का टॉप रीजन
पूरे देश में तिरुवनंतपुरम रीजन का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। यहां 95.62% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का रिजल्ट भी शानदार रहा।
- केंद्रीय विद्यालयों का पास प्रतिशत: 98.55%
- जवाहर नवोदय विद्यालयों का पास प्रतिशत: 98.47%
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
CBSE 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
Step 1
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2
होमपेज पर दिखाई दे रहे “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3
अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
Step 4
सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 5
अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी। इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका, नहीं रहे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह
DigiLocker और UMANG App से भी डाउनलोड करें मार्कशीट
यदि वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाए तो छात्र DigiLocker Portal और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE ने स्कूलों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन जारी करने का निर्देश दिया था, जिसकी मदद से छात्र अपने दस्तावेज एक्सेस कर पाएंगे।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
CBSE बोर्ड के नियम के अनुसार छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें पास माना जाएगा।
पिछले दो वर्षों से 13 मई को आ रहा रिजल्ट
गौरतलब है कि CBSE पिछले दो वर्षों से 13 मई को 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करता आ रहा है। हालांकि इस बार 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को पहले ही जारी कर दिया गया था, क्योंकि अब 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जा रही हैं।
