Raghunath Mahato Ranchi News,

चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो को नमन, राज्यपाल को दी गई प्रतिमा

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड लोक भवन में वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा राज्यपाल को भेंट, संघर्ष और बलिदान को किया गया नमन

प्रमुख बातें

  • झारखंड लोक भवन में राज्यपाल को भेंट की गई वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा
  • पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो की पहल पर हुआ कार्यक्रम
  • कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां रहीं मौजूद
  • रघुनाथ महतो के संघर्ष और बलिदान को किया गया याद

==================================

रांची में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

रांची- झारखंड लोक भवन में मंगलवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व सांसद Shailendra Mahato की पहल पर चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद Raghunath Mahato की प्रतिमा झारखंड के राज्यपाल Santosh Gangwar को भेंट की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीद रघुनाथ महतो के संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

“हर चुनौती नया अवसर है” NEET छात्रों के लिए बोले आनंद कुमार

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सांसद Ramtahal Choudhary, डॉ. Rajaram Mahato, Satyanarayan Mahato, अधिवक्ता Mrityunjay Mahato तथा Sakichand Mahato समेत कई लोग मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की ऐतिहासिक विरासत और वीर शहीदों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

JMM ने PM मोदी को दी 9 नसीहतें, राजनीति में मचा बवाल

वीर शहीद रघुनाथ महतो का संघर्ष आज भी प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ महतो ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज को एकजुट करने का काम किया था। उनका बलिदान झारखंड की पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक है।

कार्यक्रम का समापन “जय झारखंड” और “जय वीर शहीद रघुनाथ महतो” के नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *