मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 26 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव में होने वाली 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का निमंत्रण मिला।

हेमंत सोरेन को मिला खास न्योता, 26 अक्टूबर को खेलगांव में होगा बड़ा आयोजन

खेल झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का निमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

26 अक्टूबर को खेलगांव में होगा समापन समारोह

आगामी 26 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने दीं सफल आयोजन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) श्री सुनील भास्कर और डीआईजी (जैप) श्री कार्तिक एस. भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *