JHTET 2024 JAC

योग्य होने के बावजूद JHTET 2024 में आवेदन नहीं कर पा रहे छात्र

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

Jharkhand TET 2024 आवेदन में बड़ी समस्या

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2024 की आवेदन प्रक्रिया में गंभीर तकनीकी और नीतिगत समस्या सामने आई है। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं, जिनके पास 2024 की नियमावली के अनुसार आवश्यक योग्यता मौजूद है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट पर 2024 में किए गए पुराने आवेदन के आधार पर परीक्षा स्तर (LEVEL) स्वतः चयनित दिखाया जा रहा है और उसे बदलने का कोई विकल्प नहीं दिया जा रहा।

धर्मांतरण के बाद पाहन पद पर क्यों मचा विवाद? निशा उरांव के बयान से गरमाई बहस

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2024 में जिन अभ्यर्थियों ने JHTET के लिए आवेदन किया था, वे उस समय उपलब्ध योग्यता के अनुसार केवल LEVEL-1 (कक्षा 1-5) या LEVEL-2 (कक्षा 6-8) में से किसी एक स्तर का फॉर्म भर पाए थे।

अब कई अभ्यर्थियों ने नई शैक्षणिक योग्यताएं प्राप्त कर ली हैं, जिसके आधार पर वे दूसरे LEVEL या दोनों LEVEL के लिए पात्र हो चुके हैं। लेकिन ऑनलाइन आवेदन के दौरान वेबसाइट पर यह संदेश दिखाई दे रहा है:

“परीक्षा का स्तर आपके 2024 JHTET आवेदन के अनुसार स्वतः चयनित है और इसे बदला नहीं जा सकता।”

यदि अभ्यर्थी नया आवेदन करने का प्रयास करते हैं, तो पोर्टल आधार नंबर और मोबाइल नंबर को “Duplicate” बताकर आवेदन अस्वीकार कर देता है।

JTET भाषा विवाद में बड़ा खेल! कमेटी का गणित समझिए

किन अभ्यर्थियों को हो रही सबसे अधिक परेशानी?

B.Ed अभ्यर्थी

जिन उम्मीदवारों ने 2024 में B.Ed के आधार पर केवल LEVEL-2 का फॉर्म भरा था, वे अब D.El.Ed करने के बाद LEVEL-1 के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें विकल्प नहीं मिल रहा।

D.El.Ed अभ्यर्थी

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 2024 में केवल LEVEL-1 या LEVEL-2 में से किसी एक का चयन किया था, अब दोनों LEVEL के लिए पात्र होने के बावजूद आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

भवानीपुर में ममता को हराने वाले शुभेंदु बने बंगाल के नए सीएम

नए ग्रेजुएट अभ्यर्थी

कई उम्मीदवार जिन्होंने इंटरमीडिएट (+2) और D.El.Ed के आधार पर पहले केवल LEVEL-1 का फॉर्म भरा था, उन्होंने अब ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और LEVEL-2 के लिए भी पात्र हैं। इसके बावजूद पोर्टल उन्हें नया LEVEL चुनने की अनुमति नहीं दे रहा।

Appearing Candidates को मिल रहा लाभ

अभ्यर्थियों का कहना है कि B.Ed या D.El.Ed सत्र 2024-2026 के “Appearing” उम्मीदवार आसानी से दोनों LEVEL का फॉर्म भर पा रहे हैं।

जबकि वे अभ्यर्थी जिन्होंने 2024 में नियमित रूप से रजिस्ट्रेशन कर आवेदन किया था, अब नई योग्यता होने के बावजूद अपने LEVEL में बदलाव नहीं कर पा रहे।

अभ्यर्थियों की मांग

पीड़ित अभ्यर्थियों ने JAC और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से मांग की है कि:

  • LEVEL चयन में संशोधन का विकल्प दिया जाए
  • पुराने रजिस्ट्रेशन में नई योग्यता अपडेट करने की सुविधा मिले
  • Duplicate आधार और मोबाइल नंबर की समस्या का समाधान किया जाए
  • पात्र अभ्यर्थियों को दोनों LEVEL में आवेदन का अवसर दिया जाए

अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो लाखों उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा से वंचित रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *