घाटशिला उपचुनाव में 3 बजे तक 69.07% मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
घाटशिला:
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न 3 बजे तक कुल 69.07% मतदान दर्ज किया गया है।
सुबह धीमी शुरुआत के बाद दोपहर होते-होते मतदान की रफ्तार तेज हुई और बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग बूथों पर लंबी कतारें बनी हुई हैं।
Ghatsila उपचुनाव में BJP का आरोप– पुलिस प्रशासन सत्ताधारी गठबंधन का ‘टूलकिट’
प्रशासन के अनुसार अब तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। सुरक्षा बलों की तैनाती हर मतदान केंद्र पर की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
घाटशिला में शांतिपूर्ण मतदान जारी, जनता तय करेगी सोरेन बनाम सोरेन की किस्मत.
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार घाटशिला में मतदाताओं की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि जनता सत्ता परिवर्तन या वर्तमान नेतृत्व को लेकर मजबूत राय बना चुकी है। इस सीट पर मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा माना जा रहा है, जबकि जयराम महतो की पार्टी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें।
