मुख्य बिंदु:
-
घाटशिला उपचुनाव में 11 बजे तक 35% मतदान
-
झामुमो और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
-
शांतिपूर्ण मतदान, प्रशासन अलर्ट
घाटशिला उपचुनाव में मतदान जारी है। सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। 11 बजे तक करीब 35 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है।
इस उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच सीधी टक्कर है। घाटशिला की जनता आज तय करेगी कि किसके हाथ में होगी जनता का विश्वास।
