स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी: तेलंगाना मॉडल पर झारखंड में बनेगी मेडिको सिटी

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा: तेलंगाना–हैदराबाद का उन्नत स्वास्थ्य मॉडल अब झारखंड में लागू होगा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि, तेलंगाना–हैदराबाद के उन्नत स्वास्थ्य मॉडल को अब झारखंड में लागू किया जाएगा। यह पहल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी के सहयोग से साकार हो रही है।

इस योजना के तहत झारखंड में मेडिको सिटी और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना की जाएगी। वहीं तेलंगाना में झारखंड भवन के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है, जिसका आवंटन मार्च माह में होने की उम्मीद है।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, AIG सहित कई बड़े और प्रतिष्ठित अस्पतालों के साथ जल्द ही एमओयू किए जाएंगे। इसके बाद झारखंड में ही हार्ट, किडनी, कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से झारखंड के मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। “झारखंड को स्वास्थ्य के पैरों पर खड़ा करना हमारा संकल्प है,” स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा।

यह कदम राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *