12 साल की मासूम के साथ क्या हुआ? शव मिला, सिर गायब… गोड्डा में हड़कंप

रात में माता-पिता के साथ सोई थी 12 साल की बच्ची, सुबह मिला सिरविहीन लाश!

क्राइम झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर

गोड्डा में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की बच्ची का सिर कटा शव बहियार में मिला, इलाके में सनसनी

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के शव के साथ उसका सिर नहीं मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

रात में माता-पिता के साथ सो रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसे घर से बाहर ले गया। सुबह बच्ची का शव गांव के बहियार में मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे पुराने सरकारी वाहन! सरकार का बड़ा फैसला

शव से सिर गायब, कई सवाल खड़े

बच्ची का सिर गायब मिलने से घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। आखिर बच्ची को घर से कौन और कैसे ले गया? उसकी हत्या कहां की गई और शव को बहियार में किसने फेंका? ये सवाल ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच का इंतजार

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल घटना के कारणों और इसके पीछे शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

नाम जुड़वाने और सुधार के लिए आए लाखों आवेदन, जानिए पूरा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *