Friends of Vikar Society Ranchi

फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी का 7वां स्कॉलरशिप सम्मान समारोह अगस्त में, आवेदन शुरू.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार विधानसभा चुनाव

फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी करेगी 7वां स्कॉलरशिप वितरण और सम्मान समारोह, आवेदन प्रक्रिया शुरू

मुख्य बिंदु

  • रांची में फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी की अहम बैठक में हुआ निर्णय

  • अगस्त के अंत में आयोजित होगा 7वां वार्षिक एजुकेशनल कन्वेंशन

  • Muslim मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान और स्कॉलरशिप

  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025

  • AfMI (USA) के सहयोग से होगा कार्यक्रम का आयोजन



फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी की बैठक में हुआ आयोजन का निर्णय

रांची, 12 जुलाई 2025
फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आजाद बस्ती कार्यालय में अध्यक्ष तनवीर अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संस्था द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक एजुकेशनल कन्वेंशन सह स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन एवं सम्मान समारोह के आयोजन पर व्यापक चर्चा हुई।

यह तय किया गया कि संस्था का 7वां स्कॉलरशिप वितरण सह सम्मान समारोह अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अमेरिका स्थित American Federation of Muslims of Indian Origin (AfMI) का सहयोग भी प्राप्त होगा।

विधायक जयराम महतो के बाद अब बंधु-शिल्पी ने मांडर में टॉपर्स को किया सम्मानित.

मेधावी मुस्लिम छात्रों को मिलेगा सम्मान

फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी द्वारा हर वर्ष झारखंड के मुस्लिम समुदाय के होनहार छात्रों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया जाता है। पिछले वर्ष यह कार्यक्रम हज भवन, कडरू में आयोजित हुआ था और इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी है।

आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, 27 जुलाई तक जमा करें फ़ॉर्म

2025 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम छात्र एवं छात्राएं इस सम्मान कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए योग्यता:

  • 10वीं (JAC/CBSE/ICSE) में 85% या उससे अधिक अंक

  • 12वीं (JAC/CBSE/ICSE) में 80% या उससे अधिक अंक

आवश्यक दस्तावेज़:

  • एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी

  • मार्कशीट की फोटोकॉपी

  • पूरा पता और संपर्क नंबर

आवेदन जमा करने के पते:

  1. Red Sea International School, आज़ाद बस्ती, रांची (सुबह 8 बजे से 1 बजे तक)

  2. आयशा लाइब्रेरी, मौलाना आज़ाद कॉलोनी, कांटाटोली – सुहैल अख्तर (📞 9234505509)

  3. नवाब श्रृंगार स्टोर, मंटू चौक, टंकी रोड – नवाब (📞 9431100287)

  4. सोलंकी स्टोर, सेंट्रल स्ट्रीट, इक़रा मस्जिद के पास – साजिद (📞 7992499887)

  5. मार्केज़ी मस्जिद दुकान, योनुस चौक डोरंडा – नौशाद (📞 7643929680)

  6. निज़ाम मेडिकल, हज हाउस के सामने, कडरू – एनामूल हक (📞 7870995008)

👉 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
कमर सिद्दीकी (📞 9835184795 / 6299848424)

बैठक में मौजूद रहे ये पदाधिकारी

बैठक में संस्था के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:
अध्यक्ष तनवीर अहमद, महासचिव कमर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष मो. जाहिद, खजांची अरशद शमीम, सचिव सुहैल अख्तर, सरपरस्त प्रो. निज़ामुद्दीन जुबैरी, इरशाद अहमद, मज़हर हुसैन, मो. गुलज़ार, मो. शकील, नौशाद आलम, जावेद लीज़म सर, अली सर, इम्तियाज़ अहमद आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *