RKDF University

RKDF यूनिवर्सिटी 11 अगस्त से पुनः शुरू करेगी एडमिशन प्रक्रिया.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

रक्षा बंधन पर दो दिन बंद रहेगा आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, 11 अगस्त से पुनः शुरू होगा कार्य

रांची। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची 9 और 10 अगस्त (शनिवार और रविवार) को बंद रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस अवकाश के बाद सोमवार, 11 अगस्त से एडमिशन कार्यालय सामान्य रूप से कार्य करेगा।

विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और प्रमोटर्स से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करें।

रक्षा बंधन के अवसर पर आरकेडीएफ विश्वविद्यालय ने अपने संदेश में सभी को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि स्नेह, समर्पण और विश्वास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय ने संपर्क नंबर 7091168777 और वेबसाइट rkdfuniversity.org उपलब्ध कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *