नोटबंदी से NRC तक… JMM ने BJP पर साधा निशाना
रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार और BJP पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने एक राजनीतिक पोस्ट शेयर करते हुए नोटबंदी, वैक्सीन, महंगाई और पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।
पोस्ट में कहा गया कि पहले लोगों को नोट बदलने और काला धन वापस आने के नाम पर लाइन में लगाया गया, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद वैक्सीन के लिए लाइन लगवाई गई और अब लोगों से भारतीय और झारखंडी होने का प्रमाण मांगा जा रहा है।
“RSS को देशभक्त बताकर मरांडी ने कांग्रेस को सीधी चुनौती दे डाली”
“गरीबों और आदिवासियों का राशन छीनने की साजिश”
JMM ने आरोप लगाया कि नई नीतियों और पहचान आधारित प्रक्रियाओं का सबसे ज्यादा असर गरीब, आदिवासी, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय पर पड़ेगा। पार्टी ने दावा किया कि इससे जरूरतमंद लोगों का राशन और अधिकार छिन सकते हैं।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि हर बार जनता को लाइन में खड़ा किया जाता है, लेकिन सत्ता से कभी सवाल नहीं पूछे जाते।
भोजपुरी-मगही पर खेला गया राजनीतिक गेम? सरकार की नीयत पर बड़ा सवाल
नोटबंदी और वैक्सीन मुद्दे को फिर उठाया
JMM ने अपने बयान में नोटबंदी और कोरोना काल की परेशानियों का भी जिक्र किया। पार्टी ने कहा कि लोगों को तेल, ऑक्सीजन और घर लौटने तक के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा।
साथ ही वैक्सीन को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। हालांकि वैक्सीन से मौतों के दावे को लेकर कोई आधिकारिक प्रमाण पोस्ट में साझा नहीं किया गया।
नई शिक्षा नियमावली से प्रस्वीकृति होगी मुश्किल? 25 मई को बड़ी बैठक
झारखंड की राजनीति में बढ़ सकता है विवाद
JMM के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो सकता है। BJP और JMM के बीच पहले से जारी राजनीतिक टकराव अब पहचान और अधिकार के मुद्दे पर और तेज होने की संभावना है।
