Jharkhand TET News,

भाषा विवाद के बीच JTET के लिए आवेदन- भोजपुरी, मगही, अंगिका को लेकर बवाल

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

रांची से बड़ी खबर

झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तय कर दी गई है।

बंगाल में झारखंड फैक्टर: हेमंत vs चंपई vs मरांडी vs मुंडा आमने-सामने

कैबिनेट की मंजूरी अबतक नहीं

हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि JTET की नई नियमावली को अबतक राज्य कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में बिना अंतिम स्वीकृति के आवेदन प्रक्रिया शुरू होना अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है।

भाषा को लेकर विवाद गहराया

JTET को लेकर एक बड़ा विवाद भाषा को लेकर खड़ा हो गया है।
भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को शामिल करने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इन क्षेत्रीय भाषाओं को परीक्षा में शामिल करने की मांग की है। जिससे स्थानीय उम्मीदवारों को बेहतर अवसर मिल सके।

“बच्चों की जान से खिलवाड़ बंद हो”—गर्मी में स्कूल को लेकर उठी आवाज

JAC का स्पष्ट ऐलान

विवाद और अनिश्चितता के बावजूद JAC ने साफ कर दिया है कि:

  • 21 अप्रैल से आवेदन शुरू होगा
  • 21 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे
  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी

आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी
    (पिछली परीक्षा 2016 में हुई थी, इस कारण यह राहत दी जा रही है)

मनरेगा पर झारखंड का हमला: “बकाया दो, मजदूरी बढ़ाओ या जवाब दो”

उहापोह में शुरू होगी प्रक्रिया

स्पष्ट है कि नियमावली पर अंतिम मुहर और भाषा विवाद के बीच JTET की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में कई सवाल हैं—क्या नियम बदलेंगे? क्या भाषा विकल्प बढ़ेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *