आज का इतिहास : 18 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएँ, जन्म और निधन
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला समय। इतिहास हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा।
आइए जानते हैं, 18 अगस्त के दिन इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मदिवस और पुण्यतिथियों के बारे में।
18 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएँ
-
1800 – लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
-
1868 – फ्रांसीसी खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम तत्व की खोज की।
-
1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 लोगों की मौत।
-
1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला।
-
1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
-
1951 – पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की स्थापना हुई।
-
1963 – जेम्स मेरीडिथ, अमेरिका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले पहले अश्वेत छात्र बने।
-
1982 – सोवियत संघ ने एक महिला अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 पर भेजा।
-
1999 – तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में लगभग 45,000 लोगों की मौत।
-
2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दो दिन में हराकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास रचा।
-
2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद भ्रष्टाचार मामले में बरी हुए।
-
2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा।
-
2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया।
-
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
-
2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
18 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
-
1700 – बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक।
-
1734 – राघोबा, पेशवा बाजीराव प्रथम के पुत्र एवं कुशल सेना नायक।
-
1773 – महाराजा साहिब सिंह, पटियाला रियासत के महाराजा।
-
1872 – पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
-
1896 – शिवानंद बाबा, जिनकी आयु 126 वर्ष बताई जाती है।
-
1900 – विजयलक्ष्मी पंडित, स्वतंत्रता सेनानी और नेहरू जी की बहन।
-
1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
-
1936 – गुलज़ार, मशहूर गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक।
-
1938 – बी. एम. हेगड़े, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और लेखक।
-
1959 – निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री।
-
1985 – गीतिका जाखड़, भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।
18 अगस्त को हुए प्रमुख निधन
-
1945 – सुभाष चंद्र बोस, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी।
-
1979 – वसंतराव नाइक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता।
-
1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी, हिन्दी साहित्यकार और सरस्वती पत्रिका के संपादक।
-
2018 – कोफ़ी अन्नान, संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव।
आज का महत्वपूर्ण दिवस
-
अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस
