पबजी खेलते-खेलते हो गया प्यार, एक शादीशुदा महिला प्रेमी संग हो गई फरार…

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

महोबा ( Mahoba):- पबजी खेलते-खेलते लोग समय कैसे बीतता है, पता ही नहीं चलता है. लेकिन इसी ऑनलाइन गेम के चलते एक महिला अपने पति और बेटे को छोड़कर अपने आशिक के संग फरार हो गई. इसकी खबर जैसे ही लोगों को सुनाई पड़ी तो सभी दंग रह गये कि भला ऐसे कैसे हो सकता है.

पबजी खेलने के दौरान प्यार

लेकिन ऐसी घटना हुई है और वो उत्तर प्रदेश के महोबा की है. महिला का प्रेमी उससे मिलने आया तो घरवालों को इस बारे में पता चला कि उसका प्रेमी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है. उसने प्यार के चक्कर में हजार किलोमीटर का सफर तय करके महोबा अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा.

जिसे दो दिन पहले दफनाया, उसने ही कर दिया फोन, पढ़िए आगे क्या हुआ.

पंजाब से उस शख्स के आने से अचानक महिला का पति और परिवार हैरान औऱ भरोसा नहीं कर रहा था कि ऐसे कैसे हो सकता है. खबरों के अनुसार प्रेमी के आने पर महिला ने उसके साथ रहने की ज़िद की और पति-बच्चे को छोड़ने का फैसला किया. लेकिन, घरवालों और आस-पड़ोस के लोगों के बीच में आने से मामला बढ़ गया.रिपोर्ट तो ऐसे भी सामने आ रही है कि पति ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाया तो महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

शादीशुदा महिला को लगी पबजी की लत

महिला का नाम आराधना बताया जा रहा है, जिसकी 2022 में महोबा के रहने वाले शीलू से शादी की थी. जो भाटीपुर मोहल्ले में रहते हैं औऱ उनकी मिठाई की दुकान है. शादी के बाद उनकी पारिवारिक जिंदगी अच्छे से चल रही थी. दोनों की जिंदगी में उनके डेढ़ साल का एक बेटा भी आया, जिससे उनकी खुशियां दुगनी हो गयी थी..हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद आराधना ऑनलाइन गेम पबजी की लत लग गई थी. इस दरमियान ही उसकी मुलाकात शिवम नाम के एक युवक से हुई. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई औऱ हम दोनों एक साथ रहने के लिए घर से निकल गये.

बेटे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम की, घर को ही बना दिया श्मशान, आखिर क्यों पढ़िए.

1000 किलोमीटर दूर से आया था प्रेमी

फिलहाल, आराधना के पति की शिकायत पर पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में शिवम ने पुलिस को बताया कि चौदह महीने पहले पबजी खेलते समय वह आराधना से मिला था. उसने यह भी बताया कि आराधना ने फोन पर बताया था कि उसका पति उसे मारता-पीटता है, इसलिए वह उससे मिलने आया था. खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिवम पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है. फिलहाल इस मामलै की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *