20 November History

आज के दिन: 20 नवंबर को दर्ज हुए इतिहास के सबसे बड़े पलों पर एक नजर.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु:
• पॉली उमरीगर ने आज ही के दिन भारत के लिए पहला दोहरा शतक जड़ा
• विश्व इतिहास, विज्ञान, अंतरिक्ष और राजनीति की कई अहम घटनाएं 20 नवंबर को दर्ज
• टीपू सुल्तान, मिल्खा सिंह और बबीता फोगाट समेत कई हस्तियों का जन्मदिन
• फैज अहमद फैज़ समेत कई महान हस्तियों की पुण्यतिथि
• आज मनाया जाता है विश्व बाल दिवस

——————————————————————

अतीत हमें दिशा देता है

आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय और दूसरा कल आने वाला समय। इतिहास न केवल ज्ञान का स्रोत है, बल्कि वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा देने वाला आधार भी। इसलिए 20 नवंबर का दिन क्यों खास है, आइए नजर डालते हैं।

पॉली उमरीगर का ऐतिहासिक दोहरा शतक

20 नवंबर 1955 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन महान बल्लेबाज पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से पहला टेस्ट दोहरा शतक जड़कर नई उपलब्धि स्थापित की।
भारत ने 1932 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन दोहरे शतक का इंतजार लंबा रहा। लगभग 23 वर्षों बाद उमरीगर ने यह कीर्तिमान बनाया। उस दौर में संसाधनों की कमी के बावजूद यह पारी भारतीय क्रिकेट की बढ़ती शक्ति का प्रतीक बनी और आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा दे गई।

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को डिप्टी CM की जिम्मेदारी.

20 नवंबर: इतिहास की प्रमुख घटनाएं

• 1815 – यूरोप में शांति बनाए रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया
• 1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया
• 1866 – वाशिंगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना
• 1917 – यूक्रेन गणराज्य की घोषणा
• 1917 – कलकत्ता में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना
• 1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया
• 1945 – जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण, द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त
• 1949 – इज़राइल में यहूदियों की आबादी एक मिलियन हुई
• 1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया
• 1981 – बुरुंडी में संविधान लागू
• 1981 – भास्कर उपग्रह का प्रक्षेपण
• 1985 – माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 1.0 लॉन्च
• 1994 – अंगोला में 19 साल पुराना संघर्ष समाप्त करने के लिए शांति संधि
• 1997 – अंतरिक्ष शटल ‘कोलम्बिया’ का सफल प्रक्षेपण
• 1998 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के पहले मॉड्यूल ज़ार्या का प्रक्षेपण
• 2002 – स्पेन के तट पर ‘प्रेस्टीज’ ऑयल टैंकर डूबा
• 2003 – तुर्की के इस्तांबुल में बम विस्फोट, 27 लोगों की मौत
• 2007 – पाकिस्तान चुनाव कार्यक्रम घोषित
• 2008 – मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगाया गया
• 2008 – अदन की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात
• 2015 – माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर 19 लोगों की हत्या
• 2016 – पीवी सिंधु ने चीन ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता

आज जन्म लेने वाली प्रमुख हस्तियां

• 1750 – टीपू सुल्तान, मैसूर के शासक
• 1916 – अहमद नदीम क़ासमी, प्रसिद्ध शायर
• 1929 – मिल्खा सिंह, ‘फ्लाइंग सिख’
• 1934 – जनरल अजय सिंह, असम के पूर्व राज्यपाल
• 1936 – शुरहोज़ेलि लिजित्सु, नागा पीपुल्स फ्रंट के नेता
• 1989 – बबीता फोगाट, फ्रीस्टाइल महिला पहलवान

आज की पुण्यतिथियां

• 1863 – लॉर्ड एलगिन प्रथम, भारत के वायसराय
• 1969 – वायलेट अल्वा, पत्रकार और राजनीतिज्ञ
• 1984 – एम.एन. कौल, लोकसभा महासचिव
• 1984 – फैज अहमद फैज़, प्रसिद्ध शायर
• 1989 – हीराबाई बरोडेकर, किराना घराने की गायिका
• 2009 – श्याम बहादुर वर्मा, विचारक और कवि
• 2014 – निर्मला ठाकुर, कवियित्री
• 2017 – प्रियरंजन दासमुंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

महत्वपूर्ण दिवस

आज विश्व बाल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *