झारखंड पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 45 बोतल शराब जप्त
घटना का सार
गोड्डा- 12 अक्टूबर को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को डेरमा मोड़ से कुर्मा जाने वाली सड़क पर अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे व्यक्ति की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लोचनी मोड़ पर चेकिंग लगाई गई।
संध्या करीब 19:15 बजे, एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पीठ पर बैग लेकर पुलिस देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस और सशस्त्र बल के सहयोग से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
राँची में पुलिस मुठभेड़: सुजीत सिन्हा गिरोह का अपराधी आफताब गोली लगने से घायल.
गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी
-
नाम: कामदेव यादव
-
आयु: लगभग 45 वर्ष
-
पिता का नाम: स्व. चिंतामन यादव
-
पता: तिलवाड़ी, थाना धोरैया, जिला बांका, बिहार
जप्त किए गए सामान की सूची
-
रॉयल स्टैग 375ML – 39 बोतल
-
Blender Pride 375ML – 3 बोतल
-
Mc Dowells 375ML – 3 बोतल
-
मोटरसाइकिल: लाल रंग, अपाची, संख्या BR10AK0153
-
कागजात: कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया
अवैध शराब को विधिवत जप्त किया गया और गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
छापामारी दल के सदस्य
-
पु.अ.नि. दया शंकर पांडेय
-
आरक्षी-51 मुंशी मुर्मू
-
आरक्षी-263 गौतम सोरेन
(सभी थाना बसंतराय)
