22 अक्टूबर का इतिहास: भारत का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ और आज के दिन घटित प्रमुख घटनाएं
मुख्य बिंदु
◆ 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने चंद्रयान-1 के साथ रचा इतिहास
◆ इसरो ने श्रीहरिकोटा से किया पहला चंद्र मिशन लॉन्च
◆ चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी की हुई थी पुष्टि
◆ आज का दिन — अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस और राष्ट्रीय अखरोट दिवस
आज के दिन भारत ने लिखा अंतरिक्ष इतिहास
22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया अध्याय जोड़ा। इस दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था।
चंद्रयान-1 का उद्देश्य था — चंद्रमा की सतह, खनिजों और पानी की उपस्थिति का अध्ययन करना। इस मिशन ने चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी का प्रमाण देकर भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्तियों की श्रेणी में स्थापित किया। यह इसरो के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ और इसके बाद भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में नई गति हासिल की।
22 और 24 कैरेट गोल्ड ₹3,000 से ज्यादा सस्ता, चांदी ₹8,000 गिरी.
22 अक्टूबर: इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं
-
1796 – पेशवा माधवराव द्वितीय ने आत्महत्या की।
-
1867 – कोलंबिया नेशनल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी गई।
-
1875 – अर्जेंटीना में पहली टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।
-
1879 – ब्रिटिश शासन के खिलाफ बसुदेव बलवंत फड़के पर पहला राजद्रोह मुकदमा चला।
-
1883 – न्यूयॉर्क ओपेरा हाउस का उद्घाटन।
-
1962 – भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना भाखड़ा नांगल डैम राष्ट्र को समर्पित।
-
1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
-
1975 – वीनस-9 अंतरिक्ष यान ने शुक्र ग्रह पर सफल लैंडिंग की।
-
2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार, भारत विदेश निवेश में 14वें स्थान पर।
-
2007 – चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने दूसरी बार पार्टी की कमान संभाली।
-
2008 – इसरो ने भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 लॉन्च किया।
-
2014 – कनाडा की संसद पर हमला, एक सैनिक की मौत।
-
2016 – भारत ने ईरान को हराकर तीसरी बार कबड्डी विश्व कप जीता।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
-
1900 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, स्वतंत्रता सेनानी
-
1873 – स्वामी रामतीर्थ, धार्मिक दार्शनिक
-
1903 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल, सामुदायिक नेता
-
1931 – ब्रिगेडियर भवानी सिंह, महावीर चक्र विजेता
-
1935 – डी. वाई. पाटिल, राजनीतिज्ञ और समाजसेवी
-
1937 – कादर खान, प्रसिद्ध अभिनेता और संवाद लेखक
-
1947 – अदम गोंडवी, जनकवि
-
1952 – ए. एस. किरण कुमार, इसरो के पूर्व अध्यक्ष
आज के दिन हुए निधन
-
1680 – महाराणा राजसिंह, मेवाड़ के शासक
-
1893 – दलीप सिंह, महाराजा रणजीत सिंह के पुत्र
-
1933 – विट्ठलभाई पटेल, स्वतंत्रता सेनानी एवं सरदार पटेल के भाई
-
1954 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह, छत्तीसगढ़ के श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार
-
1954 – जीवनानंद दास, प्रसिद्ध बांग्ला कवि
-
1986 – ये जियानयिंग, चीन की सेना के अध्यक्ष
महत्वपूर्ण दिवस
-
अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस (International Stuttering Awareness Day)
-
राष्ट्रीय अखरोट दिवस (National Nut Day)
