प्रमुख बिंदु
• सोना-चांदी के दाम में 1 दिन में ऐतिहासिक उछाल
• 22 और 24 कैरेट गोल्ड दोनों में जोरदार तेजी
• चांदी की कीमत में ₹15,000 प्रति किलो की छलांग
• कल कीमतों में हल्की गिरावट के आसार
——————————————————————
आज का सोना-चांदी का रेट
बाजार में आज सोना-चांदी के दाम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 21 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव ₹1,44,150 रहा। कल यानी 20 जनवरी को यही कीमत ₹1,35,000 थी। इस तरह एक ही दिन में 10 ग्राम पर ₹6,850 की तेज़ बढ़त दर्ज की गई।
वहीं 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम आज ₹1,57,260 रहा, जबकि कल ₹1,47,280 था। यानी प्रति 10 ग्राम ₹7,480 का उछाल देखा गया।
चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी का भाव आज ₹3,30,000 पहुंच गया, जो कल ₹3,15,000 था। मतलब चांदी में ₹15,000 प्रति किलो की भारी तेजी आई है।
कल की संभावना
इतिहास बताता है कि जब भी एक दिन में सोना-चांदी के दाम में इतनी तेज़ बढ़त होती है, तो अगले दिन मुनाफावसूली देखने को मिलती है। बाजार संकेत दे रहा है कि कल कीमतों में हल्की गिरावट या स्थिरता रह सकती है। हालांकि दीर्घकालीन ट्रेंड अब भी मजबूत बना हुआ है।
शंकराचार्य से व्यवहार शर्मनाक, अहंकार का शासन नहीं चलेगा: दीपिका पांडेय सिंह
झारखंड और बिहार के शहरों में रेट
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा व गया में सोना-चांदी के दाम लगभग वही हैं, जो राष्ट्रीय औसत स्तर पर चल रहे हैं। स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कुछ रुपये का अंतर संभव है।
पिछले 5 दिनों में सोने की कीमतों का ट्रेंड
20 जनवरी 2026
22 कैरेट ₹1,35,000 (+950) | 24 कैरेट ₹1,47,280 (+1040)
19 जनवरी 2026
22 कैरेट ₹1,33,560 (+1750) | 24 कैरेट ₹1,45,690 (+1910)
18 जनवरी 2026
22 कैरेट ₹1,31,800 (0) | 24 कैरेट ₹1,43,780 (0)
17 जनवरी 2026
22 कैरेट ₹1,31,800 (+350) | 24 कैरेट ₹1,43,780 (+380)
16 जनवरी 2026
22 कैरेट ₹1,31,450 (-200) | 24 कैरेट ₹1,43,400 (-220)
गोल्ड की प्योरिटी
सोने की शुद्धता कैरेट से मापी जाती है।
24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है और इसकी शुद्धता लगभग 100% होती है। यह मुलायम होता है, इसलिए आमतौर पर ज्वैलरी बनाने में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।
22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91% शुद्धता होती है। इसमें चांदी, तांबा या अन्य धातुएं मिलाकर ज्वैलरी तैयार की जाती है, इसलिए यह आभूषणों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
18 कैरेट गोल्ड में शुद्धता और भी कम होती है, इसलिए इसकी कीमत भी अपेक्षाकृत कम रहती है।
सोना-चांदी : परंपरा से आधुनिक निवेश तक
पहले समय में किसी परिवार की समृद्धि का आकलन घर में मौजूद सोना-चांदी से किया जाता था। कठिन परिस्थितियों में यही सबसे बड़ा सहारा माना जाता था। आज भले ही शेयर, म्यूचुअल फंड और इक्विटी जैसे निवेश विकल्प मौजूद हैं, लेकिन उनकी कोई गारंटी नहीं होती।
इसके उलट, सोना-चांदी ऐसा निवेश है जो लंबे समय में खुद को संभाल लेता है। कीमत घटती भी है तो कुछ समय बाद फिर से स्थिर होकर बढ़ने लगती है। आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी सोना-चांदी में निवेश संभव है। मौजूदा ट्रेंड बताता है कि सोना-चांदी में निवेश पर औसतन सालाना 15% तक रिटर्न की संभावना बनी रहती है। यही वजह है कि हम आपको रोजाना सोना-चांदी के रेट की सटीक जानकारी दे रहे हैं।
