सोना-चांदी के आज के रेट में उछाल, कल कीमतों के घटने के आसार
सोना-चांदी के बाजार में आज 10 दिसंबर 2025 को तेज़ी दर्ज की गई है। लोग सामान्य रूप से 22 और 24 कैरेट का गोल्ड खरीदते हैं, इसलिए आज और कल के दामों के साथ पिछले पाँच दिनों के उतार-चढ़ाव का पूरा अपडेट नीचे दिया जा रहा है। आज 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम ₹1,19,250 है, जबकि कल यानी 9 दिसंबर को यही कीमत ₹1,19,050 थी। यानी आज कीमत में ₹200 की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं 24 कैरेट गोल्ड आज ₹1,30,310 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि कल का भाव ₹1,30,090 था। इसमें ₹220 की वृद्धि हुई है। चांदी के रेट में भी बड़ा उछाल आया है। आज 1 किलो चांदी का दाम ₹1,95,000 है, जबकि कल यह ₹1,90,000 था, यानी ₹5000 की वृद्धि। झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद तथा बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी दाम राष्ट्रीय औसत के लगभग बराबर ही रहे।
पिछले 5 दिनों का सोना-चांदी का उतार-चढ़ाव
09 दिसंबर 2025 – 22K: ₹1,19,250 (-300), 24K: ₹1,30,090 (-330)
08 दिसंबर 2025 – 22K: ₹1,19,550 (+250), 24K: ₹1,30,420 (+270)
07 दिसंबर 2025 – 22K: ₹1,19,300 (0), 24K: ₹1,30,150 (0)
06 दिसंबर 2025 – 22K: ₹1,19,300 (-500), 24K: ₹1,30,150 (-540)
05 दिसंबर 2025 – 22K: ₹1,19,100 (-400), 24K: ₹1,29,930 (-430)
10 दिसंबर का इतिहास: मानवाधिकार घोषणा से लेकर विश्व की बड़ी घटनाओं तक.
गोल्ड की प्योरिटी: क्या खरीदते समय ध्यान रखना जरूरी है
गोल्ड की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है, जिसमें 24 कैरेट सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है। यह अत्यंत मुलायम होने की वजह से ज्वैलरी बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का उपयोग किया जाता है। 22 कैरेट सोने में लगभग 91% शुद्धता होती है, जबकि 24 कैरेट को 100% शुद्ध माना जाता है। 18 कैरेट गोल्ड को कच्चा सोना कहा जाता है और इसमें अन्य मेटल की मात्रा अधिक होती है। ज्वैलरी मेकिंग में 22 कैरेट गोल्ड सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
सोना-चांदी में निवेश क्यों बढ़ रहा है?
पुराने समय में लोग आर्थिक सुरक्षा के लिए सोना-चांदी घर में जमा कर रखते थे। आज भले ही निवेश के कई साधन मौजूद हैं—जैसे शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, इक्विटी—लेकिन इन बाजारों में उतार-चढ़ाव का जोखिम अधिक है। इसके विपरीत सोना-चांदी लंबे समय से सुरक्षित निवेश माना जाता है। आज के डिजिटल दौर में गोल्ड- सिल्वर में ऑनलाइन निवेश की सुविधा भी उपलब्ध है। शेयर बाजार में गिरावट के दौरान भी सोना-चांदी की कीमतें अक्सर स्थिर या बढ़त बनाए रखती हैं। मौजूदा रुझानों को देखें तो सोना-चांदी में निवेश पर सालाना लगभग 15% रिटर्न की संभावना मजबूत मानी जा रही है। इसलिए हम प्रतिदिन इनके रेट और बदलाव की जानकारी आपके लिए उपलब्ध कराते हैं।
