Hemant Soren Government Babulal Marandi

सरकार के 1 साल… और BJP का आरोप पत्र तैयार! दोपहर में बड़ा खुलासा.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्य बिंदु

  • भाजपा आज हेमंत सोरेन सरकार के 1 साल पर विस्तृत आरोप पत्र जारी करेगी

  • प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और शीर्ष नेता होंगे मौजूद

  • आरोप पत्र में सरकार की विफलताएँ और अधूरी जनता अपेक्षाएँ शामिल

  • बाबूलाल मरांडी ने बनाई थी 7 सदस्यीय कमेटी

  • कार्यक्रम शुक्रवार को होना था, अब शनिवार को जारी किया जाएगा


हेमंत सोरेन सरकार के 1 साल पर आज भाजपा जारी करेगी ‘आरोप पत्र’, शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होगा विमोचन

रांची- हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आज राज्य सरकार की कार्यशैली पर बड़ा राजनीतिक हमला करने जा रही है। आज दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरकार के प्रदर्शन पर तैयार किया गया विस्तृत ‘आरोप पत्र’ जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा का कहना है कि इस आरोप पत्र में सरकार की मुख्य विफलताओं, अधूरी योजनाओं, प्रशासनिक ढिलाई और जनता की आकांक्षाओं को पूरा न कर पाने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का ज़िक्र किया गया है। पार्टी ने दावा किया है कि यह दस्तावेज़ सरकार के पूरे एक वर्ष के कामकाज का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करेगा।

“जश्न नहीं, जवाब दो”—हेमंत सरकार के एक साल पर भाजपा का तीखा हमला.

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कुछ दिनों पहले ही एक 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, जिसे आरोप पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। कमेटी ने विभिन्न विभागों, सरकारी दावों और जमीनी आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

हालांकि, यह आरोप पत्र शुक्रवार को जारी होना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के कारण अब इसे शनिवार को जारी किया जा रहा है।
भाजपा का मानना है कि आरोप पत्र जारी होने के बाद राज्य में राजनीतिक बहस और तेज़ होगी, क्योंकि यह सरकार की नीतियों और निर्णयों पर सीधे सवाल खड़ा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *