4th phase voting eci loksabha election jharkhand

सोमवार को चार सीटों के लिए मतदान। NDA Vs INDIA के बीच मुकाबला.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। कल सुबह 7:00 से शाम के 5:00 तक वोट डाले जा सकेंगे। 13 मई को झारखंड में पहले चरण के लिए वोट डाला जाना है। मुख्य चुनाव आयुक्त के. रवि कुमार ने बताया कि, सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। सभी प्रशासनिक व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक सोमवार की सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा और सुबह 9:30 बजे से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोट प्रतिशत आने लगेगा। अंतिम रिपोर्ट रात के 12:00 बजे तक आएगी।

प्रत्याशियों की बात करें तो खूंटी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सामने कांग्रेस के नेता कालीचरण मुंडा सामने हैं। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। लोहरदगा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के सामने बीजेपी के समीर उरांव ताल ठोक रहे हैं। हालांकि, यहां से झामुमो के बगावती तेवर अपनाने वाले चमरा लिंडा भी निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लोहरदगा में त्रिकोण मुकाबला बनता हुआ नजर आ रहा है। पलामू लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के तहत राजद के कोटे में गई है। यहां से ममता भुइंयां चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने निवर्तमान बीजेपी के सांसद बीडी राम हैं। यहां भी आमने-सामने का मुकाबला है। जहां तक बात सिंहभूम लोकसभा सीट की है तो यहां कांग्रेस की सांसद रही गीता कोड़ा भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने झामुमो की जोबा मांझी चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *