St Xaviers School Doranda Exhibition

सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा में वार्षिक प्रदर्शनी “उद्गम-2025”, आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित.

झारखंड/बिहार

रांची : सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा में 27 सितंबर को लगेगी वार्षिक प्रदर्शनी “उद्गम-2025”

रांची। सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा अपनी वार्षिक प्रदर्शनी “उद्गम-2025” का आयोजन 27 सितंबर को करने जा रहा है। इस बार प्रदर्शनी का थीम है – “आत्मनिर्भर भारत : विकास की राह में एक कदम”। इसमें छात्र विज्ञान, कला और मानविकी का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे।

प्रदर्शनी में छात्र स्वदेशी और स्व-निर्मित विज्ञान मॉडलों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की अवधारणा को दर्शाएंगे। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की धारा, परंपराओं का विकास, वित्तीय एवं व्यावसायिक परंपराओं की झलक और कला के विविध रूपों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रदर्शनी में भित्ति चित्रों और पेंटिंग्स के माध्यम से भारतीय लोकाचार और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन न केवल छात्रों की सृजनात्मकता और नवाचार का परिचय देगा, बल्कि समाज को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करने का भी प्रयास होगा।

कार्यक्रम 27 सितंबर, सुबह 8:00 बजे से विद्यालय के सीनियर सेक्शन बिल्डिंग में आयोजित होगा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *