Chowkidar Niyukti Patra 2025

झारखंड चौकीदार भर्ती: 251 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

चौकीदार पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 16 सितंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

रांची, 14 सितंबर 2025 – विज्ञापन संख्या-01/2024 के तहत चौकीदार पदों पर सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जाँच 25 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक कराई गई थी, जो सफलतापूर्वक पूरी हो गई।

चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत कुल 251 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। अब इन सभी को 16 सितंबर 2025 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

राँची समाहरणालय में होगा वितरण

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह राँची समाहरणालय, ब्लॉक ‘ए’, कक्ष संख्या-207 में आयोजित होगा। यह प्रक्रिया पूर्वाह्न 10:45 बजे से प्रारंभ की जाएगी।

पलामू मुठभेड़: 10 लाख इनामी नक्सली शशिकांत के दस्ते से भिड़ंत, एक नक्सली ढेर.

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य

प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित हों और अपने साथ प्रवेश पत्र तथा मान्य पहचान पत्र अवश्य लेकर आएँ।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों के सहयोग से नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *