Sher Shahabadi Certificate Issue: 14वें दिन भी जारी रहा महाधरना, सांसद Vijay Hansda ने समाधान का दिया भरोसा
बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः जारी करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन महाधरना शनिवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में Vijay Hansda धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
प्रमुख बातें
- शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा महाधरना
- राजमहल सांसद विजय हांसदा पहुंचे धरनास्थल
- सांसद ने कहा- “मैं पूरी तरह शेरशाहबादी समाज के साथ हूं”
- मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की बात
- छात्र-युवाओं ने कहा- प्रमाण पत्र बंद होने से शिक्षा और नौकरी में हो रही परेशानी
सांसद के पहुंचने पर बढ़ा आंदोलनकारियों का उत्साह
धरनास्थल पर सांसद विजय हांसदा के पहुंचने से आंदोलनकारियों में उत्साह देखने को मिला। सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे इस मामले से पहले से अवगत हैं और यह मुद्दा क्षेत्र की बड़ी आबादी को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पहले भी कई बार पत्राचार कर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन अंचल स्तर पर मामला नहीं सुलझ पाने के कारण लोगों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Jharkhand Investment Model पर BJP का हमला, कहा- सिर्फ Headlines बनीं
“शेरशाहबादी समाज के साथ हूं” : विजय हांसदा
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि वह पूरी तरह शेरशाहबादी समाज के साथ हैं और इस गंभीर मामले का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से भी इस विषय का समाधान निकाला जा सकता है।
सांसद ने बताया कि इस संबंध में साहिबगंज उपायुक्त से बातचीत हो चुकी है और आगामी मंगलवार को प्रभावित अंचलों के अंचलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
“मैं तुम्हारे साथ हूं”… Rahul Gandhi ने Irfan Ansari से आखिर क्यों कहा ऐसा?
“समाधान नहीं निकला तो आगे भी होगी कार्रवाई”
आंदोलनकारियों को आश्वस्त करते हुए सांसद ने कहा कि यदि बैठक के बाद भी समाधान नहीं निकलता है तो आगे जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले का समाधान होकर रहेगा।
छात्रों और युवाओं ने रखी अपनी समस्या
धरनास्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों ने सांसद को बताया कि वर्ष 2012 तक शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता था, लेकिन बाद में इसे अचानक बंद कर दिया गया। इसके कारण हजारों छात्र और युवा शिक्षा, नौकरी तथा आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
JTET विवाद में ‘कौन जिम्मेदार?’ सरकार के तीन विभाग आमने-सामने
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
धरना स्थल पर शनिवार को भी बड़ी संख्या में छात्र, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। मौके पर मुखिया मो. इस्तियाक, मो. आजमाइल, तोफाइल शेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो, नूरुल हुसैन, शाहबाज आलम, प्रदीप साहा, शकील अहमद, अब्दुर रहमान, मसूद आलम, वसीम अख्तर, महफूज आलम, सलमान ताहिर, नदीम अख्तर, आमिर हमजा, वसीम अकरम, तैय्यब शेख, मुस्तकीम शेख, मोसब्बर आलम और परवेज आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।
