रांची जिला प्रशासन ने दीपावली पर्व पर पटाखा सुरक्षा और आपातकालीन दिशा-निर्देश जारी किए
मुख्य बिंदु:
-
दीपावली के दौरान आग और दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं और आम नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए
-
पटाखा विक्रेताओं को अनापत्ति प्रमाण पत्र और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था करना अनिवार्य
-
नागरिकों को पटाखे अधिकृत विक्रेता से खरीदने और खुले स्थान पर ही जलाने की सलाह
रांची जिला प्रशासन की अपील: पटाखों की सुरक्षा जरूरी
रांची जिला प्रशासन ने दीपावली पर्व के दौरान आग दुर्घटना और आपातकालीन स्थिति से बचाव के लिए पटाखा विक्रेताओं और आम नागरिकों से विशेष रूप से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। प्रशासन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से सुरक्षा के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
धनतेरस पर सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, कल फिर बढ़ने के आसार.
पटाखा विक्रेताओं के लिए दिशा-निर्देश
-
पटाखे केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही बेचें।
-
बिक्री से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र और अग्निशमन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य।
-
भीड़भाड़ वाले स्थान, पेट्रोल पंप या गैस गोदाम के पास पटाखा बिक्री निषेध।
-
केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल पटाखों की बिक्री करें।
-
ध्वनि स्तर 125 डेसिबल से अधिक वाले पटाखे ना बेचें।
-
नाबालिगों को बिक्री कार्य में शामिल न करें।
-
पंडाल की बिजली वायरिंग योग्य और प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से कराएं, ISI मार्क कॉपर तार का प्रयोग करें।
-
ज्वलनशील पदार्थ पंडाल में न रखें।
-
पानी, बालू और अग्निशमन यंत्र हमेशा उपलब्ध रखें।
-
प्राथमिक चिकित्सा किट और प्रशिक्षित स्टाफ अनिवार्य।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वाले पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश
-
पटाखे केवल अधिकृत विक्रेता या प्रतिष्ठित निर्माता से खरीदें।
-
घर के अंदर या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे न जलाएं।
-
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच पटाखा न जलाएं।
-
उच्च ध्वनि वाले पटाखों को टिन या कांच की बोतलों में न जलाएं।
-
बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।
-
माचिस का प्रयोग दूरी बनाए रखते हुए करें, लम्बी लकड़ी या फुलझड़ी का प्रयोग करें।
-
न फटे पटाखों को हाथ से न छुएँ; पानी डालकर निष्क्रिय करें।
-
ढीले कपड़े पहनकर पटाखा न जलाएं।
-
खुली जगह पर ही पटाखा जलाएं; आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखें।
-
कम्बल, बालू और पानी पास रखें।
-
कपड़ों में आग लगने पर उलट-पलट कर आग बुझाएं।
-
बहुमंजिली इमारतों में खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
-
प्राथमिक चिकित्सा किट पास रखें और गंभीर जलने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुँचाएं।
-
आपातकालीन स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें: ☎️0651-2215855
रांची जिला प्रशासन की यह पहल दीपावली पर्व पर सुरक्षा और दुर्घटना-रहित उत्सव सुनिश्चित करने के लिए है। प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं और नागरिकों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
