झारखंड में कंपकंपाने वाली ठंड, कई इलाकों में पारा शून्य के करीब

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

शीतलहर का प्रकोप जारी, झारखंड के 16 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राज्य के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री जबकि कांके में 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

  1. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर और तीखी ठंड का असर बना रहेगा। वहीं 13 जनवरी तक झारखंड के अधिकांश जिलों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *