Today in History

इंदिरा गांधी की हत्या, सरदार पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज का इतिहास : 31 अक्टूबर | इंदिरा गांधी की हत्या, सरदार पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस

मुख्य बिंदु:

  • 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या, देश में मचा था शोक

  • आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती — मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस

  • 1914 में ब्रिटेन और फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की

  • इतिहास में आज के दिन कई बड़े वैज्ञानिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाक्रम दर्ज हैं


इतिहास का महत्व : अतीत से मिलता है भविष्य का रास्ता

आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय और दूसरा कल आने वाला भविष्य। अतीत यानी इतिहास ज्ञानवर्धन का साधन है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा देता है।
आइए जानते हैं 31 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था।

31 अक्टूबर 1984 : इंदिरा गांधी की हत्या

आज ही के दिन, यानी 31 अक्टूबर 1984, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बने।

अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं (31 अक्टूबर)

  • 1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोगों की मौत।

  • 1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां राज्य बना।

  • 1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।

  • 1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

  • 1914 – ब्रिटेन और फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

  • 1920 – रोमानिया ने बेसाराबिया पर कब्जा किया।

  • 1953 – बेल्जियम में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत।

  • 1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन व फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी की।

  • 1959 – सोवियत संघ व मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • 1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से 10,000 लोगों की मौत।

  • 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर पार की।

  • 1978 – ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल और यमन ने संविधान अपनाया।

  • 1982 – पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

  • 1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गए।

  • 1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को 65 देशों की मंजूरी।

  • 2003 – भारत ने अफ़्रो-एशियन हॉकी चैम्पियनशिप में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

  • 2003 – मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने 22 साल बाद पद छोड़ा।

  • 2004 – अमेरिका ने फालुजा (इराक) में हवाई हमला किया।

  • 2005 – फिलिस्तीन-इज़राइल हिंसा न करने पर सहमत हुए।

  • 2006 – श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों पर गोलीबारी का आरोप।

  • 2008 – 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने संबंधी विधेयक को मंजूरी मिली।

  • 2015 – रूस की एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 224 लोगों की मौत।

आज के दिन जन्मे महान व्यक्तित्व

  • 1875सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत के प्रथम गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’।

  • 1889आचार्य नरेंद्र देव, समाजवादी विचारक और शिक्षाविद्।

  • 1922नोरोदम शिनौक, कंबोडिया के राजा।

  • 1926नरिंदर सिंह कपानी, फाइबर ऑप्टिक्स के जनक।

  • 1943ओमान चांडी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।

  • 1943जी. माधवन नायर, इसरो के पूर्व अध्यक्ष।

  • 1962सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री।

  • 1977देबदीप मुखोपाध्याय, भारतीय कंप्यूटर वैज्ञानिक।

आज के दिन हुए निधन

  • 1975सचिन देव बर्मन, प्रसिद्ध संगीतकार।

  • 1984इंदिरा गांधी, भारत की प्रधानमंत्री।

  • 2001ब्रज कुमार नेहरू, जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई।

  • 2005अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री और उपन्यासकार।

  • 2005पी. लीला, तमिल सिनेमा की पार्श्वगायिका।

  • 2013के. पी. सक्सेना, व्यंग्यकार और लेखक।

महत्वपूर्ण दिवस (31 अक्टूबर)

  • राष्ट्रीय एकता दिवस – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

  • इंदिरा गांधी पुण्यतिथि – भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *