JHARKHAND RANCHI ST XAVIERS COLLEGE

रांची के संत जेवियर कॉलेज में नाटक अंधा युग का मंचन. सामाजिक विषमता को दर्शाया गया.

झारखंड/बिहार

रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में धर्मवीर भारती के कालजयी नाटक अंधा युग का मंचन किया गया। मौका था कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कल्चरल फेस्ट का। कार्यक्रम के दौरान गायन, नृत्य और क्विज का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और हुनर को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंधा युग नाटक का मंचन रहा जो आलोक भल्ला द्वारा मूल नाटक के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित था। नाटक के माध्यम से आधुनिक समाज में फैली विषमताओं, मूल्यों के पतन और पशुतात्मक शक्तियों के प्रभाव को दर्शाया गया। विद्यार्थियों के दमदार अभिनय ने सभी का मन मोह लिया और पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज एस जे ने अंग्रेजी विभाग के द्वारा की गई पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों ने परीक्षा का दबाव होने के बावजूद लगन और परिश्रम के साथ को प्रयास किया है. वह सराहनीय है और यही संत जेवियर्स कॉलेज की विशेषता भी है।

 

JHARJHAND RANCHI ST XAVIERS COLLEGE
अंधा युग नाटक का मंचन।

रेक्टर फादर एलेक्स एक्का, एस जे ने कहा कि, अंग्रेजी विभाग कॉलेज के अग्रणी विभागों में से एक है और विभाग के द्वारा नाट्य परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास सुखद है। इस दौरान राजनीतिक परिवेश पर टीम अभिव्यक्ति द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया.

इस दौरान कॉलेज के रेक्टर डाॅ. फादर एलेक्स एक्का एस जे, उप प्राचार्य डाॅ. फादर अजय मिंज, रजिस्ट्रार डाॅ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एस जे, परीक्षा नियंत्रक प्रो बी के सिन्हा, फादर संजय केरकेट्टा एस जे और अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ जूही होरो ने विभाग के विभिन्न क्लबों के लोगो का अनावरण किया। साथ ही डॉ जूही होरो, डॉ अचलसिन्हा, डॉ सुमना घोष, डॉ थॉमस डुंगडुंग, प्रो राम मुर्मू, डॉ अभिजीत डे, प्रो डेनिस टेटे और प्रो आशीष रंजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *