NEET-UG 2026: Ranchi में कड़ी सुरक्षा, 200 मीटर तक धारा 163 लागू
Top Highlights
- 3 मई 2026 को Ranchi के 21 केन्द्रों पर होगी NEET परीक्षा
- परीक्षा के दौरान 200 मीटर क्षेत्र में सख्त प्रतिबंध
- 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक
- हथियार, लाठी-डंडा, माइक-लाउडस्पीकर पूरी तरह बैन
रांची में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के निर्देशानुसार NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को एक पाली में रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
प्रशासन ने लागू की धारा 163
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा BNSS की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
समय:
दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
JTET- Bhojpuri-Magahi OUT, Application Process रोकने की मांग तेज
क्या-क्या रहेगा बैन?
- 5 या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना
- लाउडस्पीकर / ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग
- हथियार (बंदूक, रिवाल्वर, बम आदि)
- लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियार
- किसी भी प्रकार की सभा या मीटिंग
सिर्फ सरकारी कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी इससे मुक्त रहेंगे
रांची के प्रमुख परीक्षा केंद्र
- Marwari College, Hindpiri
- St. John’s High School
- Doranda College
- Nirmala College
- Kendriya Vidyalaya Hinoo & CRPF Dhurwa
- Gossner College (A & B Centre)
- Army Public School, Dipatoli
- CM School Girls, Bariatu
- St. Aloysius School, Purulia Road
(अन्य केंद्र भी शामिल हैं)
क्यों जरूरी है ये सख्ती?
प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व भीड़ जुटाकर परीक्षा में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है।
