16 दिसंबर का इतिहास: भारत की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश का जन्म.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज का इतिहास | 16 दिसंबर : विजय, साहस और बलिदान का दिन

आज वर्तमान है, कल अतीत बन चुका है और आने वाला कल भविष्य है। इतिहास वही दर्पण है, जो वर्तमान को दृष्टि देता है और भविष्य को दिशा दिखाता है। इसी क्रम में आज हम आपको 16 दिसंबर से जुड़े ऐतिहासिक महत्व की संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित जानकारी दे रहे हैं।

1971 का युद्ध और बांग्लादेश का उदय

16 दिसंबर 1971 भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में संघर्षविराम पर सहमति बनी और पूर्वी पाकिस्तान, एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश के रूप में दुनिया के नक्शे पर उभरा।
भारतीय सेना ने इस युद्ध में अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। ढाका में पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए.ए.के. नियाजी ने लगभग 93 हजार सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण माना जाता है। यही कारण है कि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज के दिन की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1631 – इटली के माउंट विसुवियस ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक मौतें
1707 – जापान के माउंट फुजी में अंतिम ज्वालामुखी विस्फोट
1824 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर का उद्घाटन
1920 – चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप, एक लाख से अधिक मौतें
1927 – सर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया
1951 – हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना
1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा
2012 – दिल्ली निर्भया कांड, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया
2014 – पाकिस्तान के पेशावर स्कूल में आतंकी हमला, 145 लोगों की मौत

आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व

1959 – एच.डी. कुमारस्वामी, भारतीय राजनीतिज्ञ
1937 – हवा सिंह, महान भारतीय मुक्केबाज
1879 – दयाराम साहनी, प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता
1854 – स्वामी शिवानंद, रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष

आज के दिन हुए निधन

1515 – अल्फांसो डे अल्बुकेरक, गोवा के पुर्तगाली गवर्नर
1971 – सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, परमवीर चक्र विजेता
1977 – रूप सिंह, प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी
2022 – डॉ. दिलीप महलानबीस, ORS के जनक

आज का महत्वपूर्ण दिवस

विजय दिवस – 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऐतिहासिक जीत की स्मृति में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *