दादा भाई नौरोजी बने ब्रिटिश संसद में चुने जाने वाले पहले भारतीय.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

06 जुलाई का इतिहास: अतीत से वर्तमान और भविष्य की दिशा

मुख्य बिंदु

  • 1892: दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बने

  • 1885: लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज वैक्सीन का किया इस्तेमाल

  • 1944: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधीजी को पहली बार कहा ‘राष्ट्रपिता’

  • 1964: मलावी को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली

  • आज मनाया जाता है “विश्व जूनोसिस दिवस”



आज, कल और इतिहास का संबंध

‘आज’ वर्तमान है, ‘कल’ बीता हुआ अतीत है और ‘दूसरा कल’ आने वाला भविष्य।
इतिहास न केवल हमारे अतीत को दर्शाता है, बल्कि वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा प्रदान करता है।
इसी उद्देश्य से हम 06 जुलाई के दिन का ऐतिहासिक महत्व आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

दादा भाई नौरोजी: भारत का गौरवपूर्ण क्षण

06 जुलाई 1892 को भारत के महान शिक्षाविद, समाजकर्मी, व्यापारी और राजनेता दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए निर्वाचित हुए।
उन्हें ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।
वे पहले गैर-श्वेत और भारतीय नागरिक थे, जिन्हें ब्रिटिश संसद में स्थान मिला।

आज के दिन की अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1885 – वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज रोधी वैक्सीन का उपयोग किया।

  • 1944नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ कहा।

  • 1947सोवियत संघ में AK-47 राइफल का उत्पादन शुरू हुआ।

  • 1964मलावी को ब्रिटेन से आजादी मिली।

  • 2002अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।

  • 2005मैक्सिको में 40,000 वर्ष पुराना मानव पदचिह्न मिला।

  • 2006विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया और नाथू ला दर्रा 44 वर्षों बाद पुनः खोला गया।

  • 2008मिस्र में 5000 वर्ष पुराने शाही कब्रिस्तान की खोज हुई।

नेपाल हाउस में मंत्री का सरप्राइज विजिट, कई कर्मचारी मिले गायब.

आज जन्मे महान व्यक्तित्व

  • 1963सुखबीर सिंह संधू, भारत के चुनाव आयुक्त

  • 1958रामचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री

  • 1958मलाथी हॉला, प्रसिद्ध पैरा एथलीट

  • 1947अनवर जलालपुरी, उर्दू के प्रसिद्ध शायर

  • 1935दलाई लामा, बौद्ध धर्मगुरु

  • 1915देवेगोड़ा जवरेगोड़ा, कन्नड़ साहित्यकार

  • 1906दौलत सिंह कोठारी, प्रसिद्ध वैज्ञानिक

  • 1905लक्ष्मीबाई केलकर, समाज सुधारक

  • 1901श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ

  • 1837रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाज सुधारक

  • 1940नूर्सुल्तान नाज़र्बायव, कजाखस्तान के राष्ट्रपति

  • 1956अनिल माधव दवे, पूर्व पर्यावरण मंत्री

आज का दिन जिनका पुण्यतिथि है

  • 2018अमृतलाल बेगड़, साहित्यकार एवं चित्रकार

  • 2002ठाकुर राम लाल, कांग्रेस नेता

  • 1894प्रताप नारायण मिश्र, हिंदी साहित्य के अग्रदूत

  • 1986जगजीवन राम, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री

  • 1997चेतन आनंद, फिल्म निर्देशक

  • 2011मणि कौल, कला फिल्मों के निर्देशक

  • 2014ग्रैनविल ऑस्टिन, संविधान विशेषज्ञ

  • 2002धीरूभाई अंबानी, उद्योगपति

  • 2005नौतम भट्ट, वैज्ञानिक

  • 1954कार्नेलिया सोराबजी, भारत की पहली महिला बैरिस्टर

  • 1614मान सिंह, मुग़ल सेना के प्रमुख राजपूत सरदार

आज का विशेष दिवस: विश्व जूनोसिस दिवस

06 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day) मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य है पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
यह दिवस रेबीज वैक्सीन के पहले सफल उपयोग की स्मृति में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *