JTET 2026: पुराने अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर जल्द जारी होगा नोटिस
रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या अन्य समस्या से परेशान छात्रों के लिए जैक बोर्ड निकालेगा समाधान
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले कभी जेटेट का फॉर्म भरा था, लेकिन इस बार आवेदन करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं, उनके लिए जल्द ही राहत मिलने वाली है।
सरकारी और वित्त रहित स्कूलों में भेदभाव हुआ तो होगा विरोध : संयुक्त मोर्चा
जैक बोर्ड (JAC) की ओर से जानकारी दी गई है कि ऐसे छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ दिनों में विशेष नोटिस जारी किया जाएगा। इस नोटिस के माध्यम से पुराने अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने का अवसर और जरूरी सहायता दी जाएगी।
किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं छात्र?
कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो:
- अपना पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल चुके हैं
- मोबाइल नंबर बदल जाने के कारण लॉगिन नहीं कर पा रहे
- पुराने डेटा से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं
- आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे
इन समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में छात्र JTET का फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं।
2 जून है आवेदन की अंतिम तिथि
JTET आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित की गई है। समय कम बचने के कारण छात्रों की बेचैनी लगातार बढ़ रही थी। इसे देखते हुए जैक बोर्ड ने समाधान निकालने का फैसला किया है ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रहे।
10 वर्षों बाद हो रही है JTET परीक्षा
गौरतलब है कि झारखंड में करीब 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद JTET परीक्षा आयोजित होने जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा को लेकर काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में पुराने और नए उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं।
