संत ज़ेवियर्स कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत। जेसुइट शिक्षा प्रणाली और विरासत पर चर्चा।

झारखंड/बिहार

संत जेवियर्स कॉलेज में नए स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत

रांची संत जेवियर्स कॉलेज में नए सत्र 2024-26 में नामांकित स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जेसुइट शिक्षा प्रणाली और उसकी विरासत पर चर्चा की गई। साथ ही कॉलेज के विज़न और मिशन को भी विस्तार से समझाया गया।

कॉलेज की सुविधाएं और दिशा-निर्देश

विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध सभी सुविधाओं, नियमों, और दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, कॉलेज की विभिन्न कमेटियों के बारे में भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया, ताकि नए छात्र कॉलेज जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।

प्राचार्य का संबोधन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और समाज निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “चरित्र निर्माण और शिक्षा के उद्देश्य को पहचानिए और समाज को सक्षम बनाईए।” साथ ही, उन्होंने जेसुइट सोसाइटी के स्वर्णिम इतिहास के बारे में भी छात्रों को बताया और उन्हें प्रेरित किया।

अनुशासन और समर्पण पर जोर

कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप रोबर्ट कुजूर, एसजे ने स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज अपने अनुशासन और गुणवत्ता के कारण अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने छात्रों को अपने शैक्षिक जीवन को गंभीरता से लेने और कड़ी मेहनत कर अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कॉलेज के रेक्टर फादर सुधीर मिंज, एसजे, उप-प्राचार्य (इवनिंग) डॉ. फादर अजय अरुण मिंज, एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पूर्ति, एसजे, तीनों संकाय के डीन, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, आईक्यूएसी संयोजक डॉ. शिव कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर, एसजे, अन्य प्राध्यापकगण और नए छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *