एनडीए साझा घोषणा पत्र लेकर जाएगा जनता के बीच
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा। उन्होंने बताया कि लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। एनडीए एक साझा घोषणा पत्र के साथ जनता के पास जाएगा और चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाएगा।
सीट शेयरिंग पर बनी सहमति: बाबूलाल मरांडी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड विधानसभा में एनडीए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और हर विधानसभा सीट पर जीत के लिए संघर्ष करेंगे। मरांडी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वर्तमान सरकार ने जनता को धोखा दिया है, और अब झारखंड को एक बेहतर सरकार की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।
लोजपा झारखंड में गठबंधन के तहत लड़ेगी चुनाव
लोजपा के झारखंड प्रभारी अरुण भारती ने बताया कि पार्टी एक दशक के बाद झारखंड में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा। पार्टी चतरा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी और बिहार की तरह झारखंड में भी चुनावी सफलता को दोहराने का प्रयास करेगी।
प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और भाजपा एवं लोजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
Related posts:
- आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की असम के CM से मुलाकात। आगामी चुनाव पर चर्चा।
- झारखंड विधानसभा चुनाव में डीजीपी अनुराग गुप्ता क्यों आ गए निशाने पर जानिए।
- प्रधानमंत्री का 15 सितंबर को जमशेदपुर में कार्यक्रम। चुनावी साल में देंगे कई सौगात।
- “जनता ने ठुकराया गुंडा राज” – Bengal जीत पर Marandi का बड़ा दावा
