JTET- आवेदन प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ तो कई छात्र होंगे बाहर- संघ

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

JHTET 2026 आवेदन में आ रही समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने JAC को लिखा पत्र

पुराने अभ्यर्थियों की तकनीकी दिक्कतों के समाधान और आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

रांची- झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने JTET-2026 आवेदन प्रक्रिया में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को पत्र सौंपा है। संघ ने कहा है कि हजारों अभ्यर्थी तकनीकी और त्रुटि संबंधी समस्याओं के कारण आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों के हित को देखते हुए आवश्यक सुधार और तकनीकी विकल्प उपलब्ध कराए जाएं।

JTET फॉर्म नहीं भर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द आएगा नोटिस

किन समस्याओं को लेकर उठाई गई मांग?

शिक्षक संघ ने JAC से कई अहम मांगें की हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • पुराने अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट करने का विकल्प मिले
  • Final Submit कर चुके छात्रों को Category और Level सुधारने का मौका दिया जाए
  • हस्ताक्षर सही अपलोड नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को सुधार का विकल्प मिले
  • Payment Successful होने के बावजूद आवेदन स्वीकार नहीं होने की समस्या दूर की जाए
  • Teacher Category और Subject Details में Edit विकल्प दिया जाए
  • Academic Details और Training Details सुधारने का मौका मिले

10 वर्षों बाद हो रही है JHTET परीक्षा

पत्र में कहा गया है कि झारखंड में करीब 10 साल बाद JHTET परीक्षा आयोजित होने जा रही है। ऐसे में यदि तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कई योग्य अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह सकते हैं।

“हर बार जनता लाइन में!” JMM का BJP पर बड़ा हमला

परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग

शिक्षक संघ ने JAC से JHTET-2026 परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की भी मांग की है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *