रांची में आयोजित पुलिस संस्मरण दिवस परेड: शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
रांची, 21 अक्टूबर 2025- झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-1 परिसर में शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में “पुलिस संस्मरण दिवस परेड“ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड पुलिस के महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। परेड समारोह में शहीदों की याद में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित की गई।

समारोह में कहा गया कि दिनांक 01.09.2024 से 31.08.2025 के दौरान देश के विभिन्न राज्यों और पारा मिलिट्री फोर्स के कुल 191 पुलिसकर्मी और पदाधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए। इसमें झारखण्ड राज्य के आरक्षी 361 सुनिल धान का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। आरक्षी धान, झारखण्ड जगुआर, ने दिनांक 12.04.2025 को चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गाँव के पश्चिम दिशा के जंगल में विशेष छापामारी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल होकर वीरगति को प्राप्त हुए।
परेड में शहीदों के सम्मान में उन्हें नमन किया गया और उनके परिवारों के प्रति झारखण्ड पुलिस ने हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
क्या JMM-BJP साथ आएंगे? सुदिव्य सोनू के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल.
देशभर में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की संख्या (01.09.2024 – 31.08.2025)
| क्र.सं. | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | शहीदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | आन्ध्र प्रदेश | 5 |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | 1 |
| 3 | असम | 2 |
| 4 | बिहार | 8 |
| 5 | छत्तीसगढ़ | 16 |
| 6 | गुजरात | 3 |
| 7 | झारखण्ड | 1 |
| 8 | कर्नाटक | 8 |
| 9 | केरल | 1 |
| 10 | मध्य प्रदेश | 11 |
| 11 | महाराष्ट्र | 1 |
| 12 | मणिपुर | 3 |
| 13 | नागालैण्ड | 1 |
| 14 | ओडिसा | 2 |
| 15 | पंजाब | 3 |
| 16 | राजस्थान | 7 |
| 17 | तमिलनाडु | 6 |
| 18 | तेलंगाना | 5 |
| 19 | त्रिपुरा | 2 |
| 20 | उत्तर प्रदेश | 3 |
| 21 | उत्तराखण्ड | 4 |
| 22 | पश्चिम बंगाल | 12 |
| 23 | चंडीगढ़ | 2 |
| 24 | दिल्ली | 8 |
| 25 | जम्मू-कश्मीर | 14 |
| 26 | लद्दाख | 1 |
| 27 | असम रायफल्स | 2 |
| 28 | BSF | 23 |
| 29 | CISF | 6 |
| 30 | CRPF | 9 |
| 31 | ITBP | 5 |
| 32 | SSB | 6 |
| 33 | NDRF | 1 |
| 34 | RPF | 9 |
| कुल योग | 191 |
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों ने शहीदों की वीरता और बलिदान को याद किया और सभी नागरिकों से शहीदों के सम्मान में उनके योगदान को याद रखने का आग्रह किया।
