आज का इतिहास: पर्ल हार्बर त्रासदी से लेकर महान वैज्ञानिकों के जन्मदिन तक.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

7 दिसंबर: आज के दिन का इतिहास—पर्ल हार्बर पर हमला, महत्वपूर्ण वैज्ञानिकों का जन्म और कई वैश्विक घटनाओं की नींव

आज का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मदिनों और अवसरों के रूप में दर्ज है। कहा जाता है कि अतीत वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा देता है—इसीलिए हम आपको 7 दिसंबर के दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं।

2400 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की मौत: पर्ल हार्बर हमला

7 दिसंबर 1941 को जापान ने अमेरिका के हवाई स्थित नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर अचानक हमला किया।
इस भीषण हमले में—

  • 6 युद्धपोत,

  • 112 नौकाएं,

  • 164 लड़ाकू विमान नष्ट हुए।

हमले में 2400 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। इसी घटना ने अमेरिका को प्रत्यक्ष रूप से द्वितीय विश्व युद्ध में कूदने के लिए मजबूर किया। यह तारीख आज भी अमेरिकी इतिहास में शोक और चेतावनी के रूप में दर्ज है।

हल्दी–मेहंदी होने के बाद टूटी शादी, स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल का बयान जारी.

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं

  • 1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज इंटरप्राइज कोलकाता पहुंचा।

  • 1856 – देश में पहली बार ‘हिंदू विधवा विवाह’ आधिकारिक रूप से संपन्न।

  • 1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में नई सरकार बनाई।

  • 1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

  • 1972 – अमेरिका ने अपोलो 17 को चंद्रमा अभियान पर भेजा।

  • 1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर में 93 लोगों की मौत।

  • 1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता के भूकंप से 25 हजार मौतें।

  • 1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) लागू।

  • 1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2C का सफल प्रक्षेपण किया।

  • 1996 – नासा का मार्स ग्लोबल सर्वेयर मंगल के लंबे अध्ययन हेतु रवाना।

  • 1998 – 77 वर्षीय जॉन ग्लेन ने अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर इतिहास रचा।

  • 2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले; श्रीलंका में विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री।

  • 2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं; कश्मीर में हिंसा, 14 की मौत।

  • 2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने; अमेरिका में गर्भपात प्रतिबंध विधेयक पारित।

  • 2004 – हामिद करजई अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

  • 2007 – तकनीकी गड़बड़ी से अटलांटिस की अंतरिक्ष उड़ान टली।

  • 2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चन्द्रमोहन को पद से हटाया; जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर जीता।

  • 2009 – कोपेनहेगन में वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

  • 2020 – जर्मनी में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 23,300 नए मामले।

  • 2021 – ड्रोन हमले में इराक के प्रधानमंत्री बाल-बाल बचे।

  • 2023 – ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने राजगद्दी संभालने के बाद संसद को संबोधित किया।

आज जन्मे महान व्यक्तित्व

  • 1858 – स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल

  • 1867 – नोबेल विजेता वैज्ञानिक मैरी क्यूरी

  • 1879 – क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी

  • 1887 – वीर सैनिक गोविंद सिंह राठौड़

  • 1888 – नोबेल विजेता भौतिक वैज्ञानिक सी वी रमन

  • 1889 – समाजशास्त्री राधाकमल मुखर्जी

  • 1924 – पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस

  • 1954 – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

आज के दिन हुए निधन

  • 1782 – मैसूर के शासक और वीर योद्धा हैदर अली

  • 1862 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र

  • 1977 – बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री दीप नारायण सिंह

  • 2003बेगम आबिदा अहमद, पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी

  • 2016 – अभिनेता, व्यंग्यकार और निर्देशक चो रामस्वामी

  • 2019 – प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार स्वयं प्रकाश

आज का महत्वपूर्ण दिवस

सशस्त्र सेना झंडा दिवस

देश के शहीदों और सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *